उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 09.02.2026 को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की।
मीडिया दीर्घा
-

-
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 09.02.2026 को राष्ट्रपति भवन में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित भोज में भाग लिया। माननीया राष्ट्रपति द्वारा यह भोज सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के सम्मान में आयोजित किया गया था। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31.01.2026 को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में राज्य और अंतरराष्ट्रीय दीर्घाओं का भ्रमण किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31.01.2026 को सूरजकुंड, फरीदाबाद, हरियाणा में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला–2026 का उद्घाटन किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31.01.2026 को लाल किले के प्रांगण में आयोजित 'भारत पर्व 2026' के समापन समारोह में भाग लिया। -
गोवा के राज्यपाल श्री पुसापति अशोक गजपति राजू ने 30.01.2026 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की । -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 30.01.2026 को नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति में पूज्य बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग लिया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 30.01.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 27.01.2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भाग लिया। माननीया राष्ट्रतपति द्वारा यह भोज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम श्री एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में आयोजित किया गया था। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 27.01.2026 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में 'माय भारत–एनएसएस गणतंत्र दिवस शिविर 2026' के दल से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय युवक कार्यक्रम और खेल मंत्री डा. मनसुख मंडाविया के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 27.01.2026 को नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम श्री एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आयोजित 'एट होम' स्वागत समारोह में शामिल हुए।









