भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 14 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में मंगोलिया के महामहिम राष्ट्रपति श्री खुरेलसुख उखना से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनो नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
मीडिया दीर्घा
-
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन को 14 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली के संसद भवन में श्रम और रोजगार मंत्रालय की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 14 अक्टूबर, 2025 को श्रम और रोजगार; तथा युवक कार्यक्रम और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; तथा श्रम और रोजगार राज्य मंत्री, सुश्री शोभा कारान्दलाजे और युवक कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा निखिल खाडसे के साथ नई दिल्ली में संसद भवन में मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 13 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, श्री बी. एस. येदियुरप्पा से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 13 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 12 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में त्रिपुरा के राज्यपाल, श्री इंद्रसेना रेड्डी नल्लू से मुलाकात की।
-
माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का 11 अक्टूबर, 2025 को बिहार के सारण जिले में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताब दियारा स्थित लोकनायक स्मृति भवन सह पुस्तकालय में छात्रों द्वारा स्वागत किया गया। -
माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 11 अक्टूबर, 2025 को बिहार के सारण जिले में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताब दियारा के लोगों के साथ बातचीत की। - भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 11 अक्टूबर, 2025 को बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा गाँव में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के पैतृक घर का दौरा किया जहाँ पर उस महान नेता के अभिलेखागार और यादगार वस्तुएं रखी हुई हैं।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 11 अक्टूबर, 2025 को भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 123वीं जयंती पर बिहार के सारण जिले में उनके पैतृक गांव सिताब दियारा स्थित उनके स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन का 11 अक्टूबर, 2025 को भारत रत्न लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की 123वीं जयंती पर बिहार दौरे के दौरान लोक नायक जयप्रकाश नारायण पटना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 10 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में दिल्ली के उपराज्यपाल, श्री विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की।









