भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 03 नवंबर, 2025 को केरल के कोल्लम में फेडरेशन ऑफ इंडियन कयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत की।
मीडिया दीर्घा
-
- भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 03 नवंबर, 2025 को केरल के कोल्लम में फातिमा माता राष्ट्री य महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम रेवरेंड डॉ. जेरोम एम. फर्नांडीस द्वारा स्थापित इस संस्थान के शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में 75 वर्षों के विशिष्टअ योगदान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 03 नवंबर, 2025 को पदभार ग्रहण करने के बाद केरल के अपने पहले दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे। तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वहॉं के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय पर्यटन राज्यण मंत्री; तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी, राज्य के वित्त मंत्री श्री के. एन. बालगोपाल, संसद सदस्य डा. जॉन ब्रिटास और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
- भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का 03 नवंबर, 2025 को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित केरल राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
- भारत के उपराष्ट्रपति और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को आईआईपीए की 71वीं वार्षिक आम सभा बैठक के दौरान वहॉं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
- भारत के उपराष्ट्रपति और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को आईआईपीए की 71वीं वार्षिक आम सभा बैठक की अध्यक्षता की।
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एनक्लेव में अंतर्राष्ट्रीय सामरिक सहभागिता कार्यक्रम (इन-स्टेप) के तीसरे संस्करण के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एनक्लेव में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
- उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री एस. अब्दुल नज़ीर ने 31 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 31 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उनके आगमन पर वहॉं के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
- भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ 'श्री काशी नाट्टुकोट्टई नगर सतरम मैनेजिंग सोसाइटी' द्वारा निर्मित नए सतरम भवन का उद्घाटन किया।









