उपराष्ट्रपति ने सिविल सेवकों से हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से बचने को कहा

नई दिल्ली
जून 3, 2024

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि सिविल सेवक राजनीतिक व्यवस्थाओं से अनुग्रहित नहीं हो सकते- उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने कहा ‘सिविल सेवक बदलाव के वाहक हैं, शासन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं’
हमारी सिविल सेवा पहले से कहीं अधिक प्रातिनिधिक है- उपराष्ट्रपति
आपको हमेशा राष्ट्र के हित और कानून के शासन को अपने मापदंड के रूप में रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्रवादी और संघवादी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया
उपराष्ट्रपति ने आईएएस 2022 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज जोर देकर कहा कि सिविल सेवकों को हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से हटकर सोचना चाहिए। उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आज आईएएस 2022 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि सिविल सेवक राजनीतिक व्यवस्थाओं से अनुग्रहित नहीं हो सकते हैं।

https://x.com/VPIndia/status/1797606599504400651

उपराष्ट्रपति ने भारतीय नौकरशाही की क्षमता और योग्यता को स्वीकार करते हुए उपस्थित अधिकारियों से राष्ट्रवादी व संघवादी दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्र के हित को हमेशा सर्वोच्च रखने तथा कानून के शासन को बनाए रखने का आह्वान किया।

युवा सहायक सचिवों को युवाओं के लिए प्रेरणा और प्रेरक शक्ति के रूप में संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने सिविल सेवकों से उच्चतम नैतिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आप बदलाव के वाहक हैं। आप गुणवत्तापूर्ण शासन में महत्वपूर्ण हितधारक और त्वरित विकास के पथप्रदर्शक हैं।"

https://x.com/VPIndia/status/1797613255411839011

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि सिविल सेवा पहले से कहीं अधिक प्रातिनिधिक है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी सामाजिक वर्गों, विशेष रूप से कमजोर, हाशिए के लोगों और वंचित पृष्ठभूमि का भी प्रतिनिधित्व दिखता है।

https://x.com/VPIndia/status/1797618120787624148

भारत के उल्लेखनीय आर्थिक बदलाव पर विचार करते हुए, श्री धनखड़ ने गर्व से कहा कि आज भारत आशा और संभावनाओं से भरा हुआ है और निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए विभिन्न अवसर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

श्री धनखड़ ने भारत में डिजिटल क्रांति की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारी उपलब्धियों ने दुनिया को चौंका दिया है....विश्व संस्थाएं जो हमें सलाह देती थीं, वे अब अन्य देशों को भारत के रास्ते पर चलने की सलाह दे रही हैं"

उपराष्ट्रपति ने उपस्थित अधिकारियों से यह भी अपील की कि वे कभी भी सीखना बंद न करें और अपने कौशल को अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा, "आप लोगों को संविधान द्वारा विशेष रूप से बदलाव लाने के लिए नियुक्त किया गया है।"

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने उस बीते युग को याद किया जब भ्रष्टाचार देश के सत्ता के गलियारों में व्याप्त था और योग्यता के आधार पर अवसरों में बाधा उत्पन्न करता था। श्री धनखड़ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नए युग में "सत्ता के गलियारों को भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया गया है, अब पारदर्शिता और जवाबदेही है।"

https://x.com/VPIndia/status/1797594754072412191

इस अवसर पर श्रीमती एस. राधा चौहान, सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग; श्री राजित पुन्हानी, सचिव, राज्य सभा; श्रीमती नीला मोहनन, संयुक्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के साथ ही उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी, प्रशिक्षु अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Is Press Release?: 
1