ओडिशा के मुख्यमंत्री, श्री मोहन चरण माझी ने 04 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
समारोह
-
- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 03 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
- मणिपुर और नागालैंड के राज्यपाल, श्री अजय कुमार भल्ला ने 3 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 03 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी के साथ ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यृ मंत्री; तथा पर्यटन राज्य मंत्री, श्री सुरेश गोपी से मुलाकात की।
- उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 2 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में बापू महात्मा गांधी जी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर तथा तमिलनाडु के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्मवीर’ तिरु के. कामराज की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 02 अक्टूबर, 2025 को दिल्ली स्थित विजय घाट पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 02 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 01 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में लोकसभाध्यक्ष, श्री ओम बिरला से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 01 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में सूचना और प्रसारण मंत्रालय राज्यब मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री, डॉ. एल. मुरुगन से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 01 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की।
- भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 01 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति श्री कृष्णकांत की पत्नी श्रीमती सुमन कृष्णकांत और उनके परिवार से मुलाकात की।
- भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 सितंबर, 2025 को श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित किया गया था।









