भारत के उपराष्ट्रपति ने दीपावली के सुअवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी !

नई दिल्ली
नवम्बर 11, 2023

मैं दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

अटूट श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, यह त्योहार लोगों के जीवन में आशा और सदाचार की भावना का संचार करता है।

दीपावली का त्योहार धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास को दृढ़ करता है।

यह दिवाली हमारे देश को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।

Is Press Release?: 
0