"हमारा तिरंगा हमारा गौरव है" - उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली
अगस्त 11, 2023

उपराष्ट्रपति ने सांसदों के साथ 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाई
उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संसद में टकराव कम होगा
उपराष्ट्रपति ने वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने का आह्वान किया
उपराष्ट्रपति ने औपनिवेशिक सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई एक कविता का पाठ किया

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि "हमारा तिरंगा हमारा गौरव है"। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस विशिष्‍ट बाइक रैली में कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।

इस रैली में भाग लेने वाले सांसदों के उत्साह और प्रसन्‍नता की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त की कि इस तरह के आयोजनों से संसद में टकराव कम होगा।

https://twitter.com/VPIndia/status/1689851732048957440

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने सभी से भारतीय होने पर गर्व करने और सदैव राष्ट्र को पहले रखने का भी आह्वान किया। भारत द्वारा सभी क्षेत्रों में की गई शानदार प्रगति का उल्‍लेख करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि हमें इस तरह काम करना है और अपने युवाओं का इस तरह से मार्गदर्शन करना चाहिए कि 2047 में, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो हमारा स्‍थान वैश्विक मंच पर शीर्ष पर हो।

https://twitter.com/VPIndia/status/1689852116331053056  

https://twitter.com/VPIndia/status/1689854436963934210

उपराष्ट्रपति ने यह भी रेखांकित किया कि आज स्वतंत्रता सेनानियों और संस्थापकों के बलिदान तथा योगदान को मान्‍यता देने और स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने प्रत्येक भारतीय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि राष्ट्रीय ध्वज, जो हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है, वह हमेशा ऊंचा लहराए।

https://twitter.com/VPIndia/status/1689855079791329280

उपराष्ट्रपति ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान और बाइक-रैली के सफल आयोजन के लिए संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों की भी सराहना की।

https://twitter.com/VPIndia/status/1689855628196622336

इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल, संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Is Press Release?: 
1