उपराष्ट्रपति ने भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली
सितम्बर 2, 2023

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण की सराहना की और इस उल्लेखनीय उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह मिशन सौरमंडल के बारे में हमारी समझ को काफी बढ़ायेगा।

उपराष्ट्रपति ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा;
“भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार नये अध्याय की शुरुआत है!
मैं इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई देता हूं। यह शानदार उपलब्धि निश्चित रूप से सौरमंडल के बारे में हमारी समझ में भरपूर योगदान देगी।''

Is Press Release?: 
1