उपराष्ट्रपति ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “मुझे महान गायिका आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
आशा जी अपनी बहुमुखी आवाज से विभिन्न शैलियों में सहजता गा पाई। इससे उन्होंने भावपूर्ण ग़ज़लों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की और भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी।
उनकी बेमिसाल आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ओम शांति।‘’
Deeply saddened by the passing of the legendary singer Asha Bhosle ji. My heartfelt condolences to her family, admirers, and music lovers.
— Vice-President of India (@VPIndia) April 12, 2026
Asha ji’s versatile voice allowed her to effortlessly transition across genres, mastering soulful ghazals and traditional bhajans, leaving…
*****









