उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

नई दिल्ली
जनवरी 12, 2024

लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के उल्लासपूर्ण अवसर पर सभी भारतवासियों को मेरी हार्दिक बधाई !

क्षेत्रीय विविधता से भरे हमारे राष्ट्र के अलग अलग अंचलों में मनाए जाने वाले ये पर्व वास्तव में लहलहाती फसलों की कटाई का उत्सव हैं। ये पर्व प्रकृति के प्रति हमारी विनम्र कृतज्ञता की अभिव्यक्ति हैं! इस अवसर पर जब हम सब साथ मिल कर वात्सल्यमयी प्रकृति द्वारा हमें प्रदान की गई समृद्ध संपन्नता का उल्लास मनाते हैं, हमें याद रखना चाहिए कि ये त्योहार भारत की विविधता में अंतर्निहित एकता का प्रतीक हैं।

ये पावन पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द और शुभता लाएं।

Is Press Release?: 
0