उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली
नवम्बर 26, 2023

मैं गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गुरु नानक देव जी आध्यात्मिक ज्ञान के एक प्रकाश पुंज थे। उनकी शिक्षाएं गहरे रूप से मानवता के साथ जुड़ी हुई हैं, सभी प्राणियों के बीच एकता पर जोर देती हैं और समानता, दया व नि:स्वार्थ सेवा की पैरवी करती हैं।

सहिष्णुता और असीम करुणा का उनका गहन संदेश जाति, पंथ, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं से आगे बढ़कर मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहता है। यह शुभ दिन ईमानदारी, सद्भाव और सार्वभौमिक बंधुता के सिद्धांतों का प्रतिबिंब व समर्पण का समय हो।

Is Press Release?: 
0