उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष परबोन के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी ।

नई दिल्ली
जनवरी 12, 2023

“लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष परबोन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। सूर्य जब उत्तरायण होते हैं, देश भर में यह फसलों की वृद्धि और पकने का अवसर होता है। हम इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और इस समृद्धि के लिए प्रकृति की असीम अनुकम्पा के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न नामों से जाने जाने वाले ये सभी पर्व, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता में निहित एकता के सूत्र को दर्शाते हैं।

ये पर्व हमारे देश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली, शांति और ऐश्वर्य लाएं, उस सौहार्द और बंधुत्व को मजबूत करें जो हमें परस्पर जोड़े रखता है।”

Is Press Release?: 
1