श्री एम. वेंकैया नायडु

श्री एम. वेंकैया नायडु
उच्च रेज़लूशन प्रोफ़ाइल चित्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
जीवन परिचय
नाम: श्री एम. वेंकैया नायडु
पिता का नाम स्वर्गीय श्री रंगैया नायडु
माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती रामनम्मा
जन्म तिथि 1 जुलाई 1949
जन्म-स्थान चवतापालेम, जिला नेल्लौर (आंध्र प्रदेश)
वैवाहिक स्थिति विवाहित, 14 अप्रैल, 1970
पत्नी का नाम श्रीमती एम. उषा
संतान एक पुत्र और एक पुत्री
शैक्षणिक योग्यताएं बी.ए., बी.एल. वी.आर. हाई स्कूल, नेल्लौर, वी.आर. कॉलेज, नेल्लौर और लॉ कॉलेज, आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम में शिक्षा ग्रहण की।
व्यवसाय कृषिविज्ञ/कृषक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
स्थायी पता प्लॉट सं. 514, रोड सं. 29, जुबली हिल्स, हैदराबाद-500033 (तेलंगाना)
वर्तमान पता उपराष्ट्रपति निवास,
6, मौलाना आज़ाद रोड,
नई दिल्ली - 110 011
दूरभाष - 011-23016422, 23016344
ई-मेल: vpindia[at]nic[dot]in

धारित पद :

  • 1971 : अध्यक्ष, छात्र संघ, वी.आर. कॉलेज, नेल्लौर ;
  • 1973-74 : अध्यक्ष, छात्र संघ, आन्ध्र यूनिवर्सिटी कॉलेजेज;
  • 1974 :संयोजक, आन्ध्र प्रदेश की लोकनायक जय प्रकाश नारायण छात्र संघर्ष समिति;
  • 1977-80 : अध्यक्ष, यूथ विंग, जनता पार्टी, आन्ध प्रदेश;
  • 1978-85 : सदस्य, विधान सभा, आन्ध्र प्रदेश;
  • 1980-83 : उपाध्यक्ष, यूथ विंग, अखिल भारतीय भा.ज.पा.;
  • 1980-85 : आन्ध्र प्रदेश में भा.ज.पा. विधायक दल के नेता;
  • 1985-88 : महामंत्री, आन्ध्र प्रदेश में भा.ज.पा. की राज्य इकाई;
  • 1988-93 : अध्यक्ष, आन्ध्र प्रदेश भा.ज.पा. की राज्य इकाई;
  • 1993-सितम्बर 2000: महामंत्री, अखिल भारतीय भा.ज.पा.;
  • अप्रैल 1998 : राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए (प्रथम कार्यकाल);
  • 30 सितम्बर 2000-30 जून 2002: ग्रामीण विकास मंत्री;
  • जुलाई 2002-दिसम्बर 2003 : राष्ट्रीय अध्यक्ष, भा.ज.पा.;
  • जनवरी 2004-अक्तूबर 2004 : राष्ट्रीय अध्यक्ष, भा.ज.पा. (दूसरी अवधि);
  • जुलाई 2004 : कर्णाटक से राज्य सभा के लिए पुनर्निर्वाचित हुए (दूसरा कार्यकाल);
  • अप्रैल 2005 - जनवरी 2006 : वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भा.ज.पा.;
  • जनवरी 2006 -जुलाई, 2017:सदस्य, भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय निर्वाचन समिति;
  • सितम्बर 2006-सितम्बर 2009: अध्यक्ष, याचिका समिति;
  • अगस्त, 2009 - मई, 2014 : अध्यक्ष, गृह कार्य संबंधी समिति;
  • जुलाई 2010 : कर्णाटक से राज्य सभा के लिए पुन: निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) (23 जून, 2016 से त्यागपत्र);
  • दिसम्बर 2011 - मई, 2014: उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन संबंधी संसदीय मंच;
  • 26 मई 2014 - 5 जुलाई 2016 : शहरी विकास मंत्री; आवासन और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री; और संसदीय कार्य मंत्री;
  • जुलाई, 2016: राजस्थान से राज्य सभा के लिए निर्वाचित (चौथा कार्यकाल) (10 अगस्त, 2017 से त्यागपत्र);
  • 5 जुलाई, 2016 - 17 जुलाई 2017– शहरी विकास मंत्री; आवासन और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री; और सूचना और प्रसारण मंत्री;
  • मई, 2017 - अप्रैल, 2018 : संयुक्त राष्ट्र पर्यावास के अध्यक्ष तथा 58 सदस्यीय शासी परिषद्‍ की बैठक की अध्यक्षता की;
  • 11 अगस्त, 2017 -10 अगस्त, 2022 से:भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के पदेन सभापति;

उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति/कुलाध्यक्ष के तौर पर :

  • कुलाधिपति (पदेन) - दिल्ली विश्वविद्यालय
  • कुलाधिपति (पदेन) - पंजाब विश्वविद्यालय
  • कुलाधिपति - पांडिचेरी विश्वविद्यालय
  • कुलाध्यक्ष (पदेन) - माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिनियम द्वारा वर्ष 1990 में स्थापित)

उपराष्ट्रपति संस्थानों/समितियों के अध्यक्ष/सभापति के तौर पर :

  • अध्यक्ष (पदेन) - भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), दिल्ली
  • अध्यक्ष (पदेन) - भारतीय वैश्विक परिषद (आईसीडबल्यूए), दिल्ली
  • बोर्ड के सदस्यों के चयन हेतु प्रसार भारती बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष [प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 के अनुसार]
  • भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के चयन हेतु समिति के अध्यक्ष (प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 की धारा 5 (2) के अनुसार)

उपराष्ट्रपति विभिन्न पुरस्कारों के लिए निर्णायक समितियों / चयन समितियों के अध्यक्ष के तौर पर :

  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय द्वारा गठित निर्णायक समिति)
  • अंतर्राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन गांधी पुरस्कार (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन गांधी स्मारक कुष्ठ रोग उन्मूलन प्रतिष्ठान, वर्धा द्वारा गठित निर्णायक समिति)
  • डॉ. अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा गठित निर्णायक समिति)
  • अंतर्राष्ट्रीय समझ के लिए जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार (विदेश मंत्रालय द्वारा गठित निर्णायक समिति)

प्रकाशित पुस्तकें:

  • राजनैतिक और लोकहित के विषयों पर अखबारों में लेख
  • “मूविंग ऑन... मूविंग फॉर्वर्ड : ए ईयर इन ऑफिस”
  • सलेक्टेड स्पीचेज़ ऑफ वेंकैया नायडु : खंड-1’
  • “लिसनिंग, लर्निंग एंड लीडिंग” - भारत के उपराष्ट्रपति के रुप में दो वर्ष का वृत।
  • कनेक्टिंग, कम्युनिकेटिंग, चेंजिंग...भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में तीन वर्ष।

अन्य रूचियां :

  • कृषि और सामाजिक कार्य; कृषि, स्वास्थ्य, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण, पशु-देखभाल आदि के क्षेत्रों के रचनात्मक कार्यों में संलिप्त स्वैच्छिक संगठनों को प्रेरणा देना

अभिरूचि:

  • पढ़ना और लोगों को शिक्षित करना

विदेश यात्राएं:

  • अगस्त, 2017 से पूर्व :
    यू.एस.ए., यू.के., मलेशिया, सिंगापुर, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, मालदीव, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, इटली, जर्मनी, मिस्र, दुबई (यू.ए.ई.), हांगकांग, कंबोडिया और ऑस्ट्रिया।
  • अगस्त, 2017 के बाद :
    •05 से14 मई, 2018 - ग्वाटेमाला, पनामा और पेरू
    • 07 से 11 मई, 2018 - शिकागो (संयुक्त राज्य अमरीका) - विश्व धर्म संसद में वर्ष 1893 में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूसरे विश्व हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि।
    • 14 से 21 सितम्बर, 2018 - सर्बिया, माल्टा तथा रोमानिया
    • 17 से 20 अक्तूबर, 2018 - ब्रुसेल्स (बेल्जियम) - एएसईएम12 शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
    • 31 अक्तूबर से 06 नवम्बर, 2018 - बोत्स्वाना, जिम्बाब्वे और मालावी
    • 09 से 12 नवम्बर, 2018 - पेरिस (फ्रांस) - युद्धविराम शताब्दी महोत्सव एवं पेरिस शांति मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा विलर्स गिस्लेन में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।
    • 04 से 11 मार्च, 2019 - पराग्वे और कोस्टा रिका
    • 09-12 मई, 2019 - (हनोई) वियतनाम - संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय वेसाक ‍ दिवस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन
    • 17-22 अगस्त, 2019 - लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया
    • 10-15 अक्तूबर, 2019 – कोमोरोस तथा सियरा लियोन
    • 24-26 अक्तूबर, 2019-अजरबैजान में एनएएम शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व।

मानद उपाधि:

  • विधिसम्मत शासन, लोकतंत्र तथा सतत विकास में योगदान के लिए 8 मार्च, 2019 को कोस्टा रिका में यूनिवर्सिटी फॉर पीस द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित।
  • 11 अक्तूबर, 2019 को कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट’’ से सम्मानित।

अन्य सूचना:

  • कॉलेज और विश्वविद्यालय में चेयरमैन, कॉलेज छात्र संघ; आपातकाल के दौरान 'मीसा' के तहत जेल गए, 1975-77; 1996-2000 में सचिव, (i) भा.ज.पा. संसदीय बोर्ड और (ii) भा.ज.पा. की केन्द्रीय चुनाव समिति, भा.ज.पा. के प्रवक्ता ।