उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 25.12.2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह
-

-
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 25.12.2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रानी वेलू नचियार की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 24.12.2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में सांसद प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 'मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण' का विमोचन किया। -
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 23.12.2025 को संसद भवन में उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सुधारों, इसमें पारदर्शिता बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीक-आधारित उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सौर एवं पवन ऊर्जा की क्षमता में तेजी से विस्तार करने, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत प्रगति और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की समय से पहले प्राप्ति की भी सराहना की। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और विकसित भारत @ 2047 में उनके योगदान की प्रशंसा की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 23.12.2025 को नई दिल्ली में "एआई इवोल्यूशन-एआई का महाकुंभ" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने एआई आधरित पाठ्यक्रम जारी किया और इस बात पर जोर दिया कि एआई को स्कूल और कॉलेज की शिक्षा का अभिन्न अंग होना चाहिए, साथ ही भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को निखारने हेतु संस्थानों को एआई ज्ञान केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 23.12.2025 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा लिखित पुस्तक 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' का विमोचन किया। -
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 21.12.2025 को तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में आयोजित 'विश्व ध्यान दिवस' समारोह में भाग लिया। -
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 21.12.2025 को इंदौर स्थित डेली कॉलेज परिसर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 21.12.2025 को इंदौर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशती समारोह में भाग लिया। उन्होंने अटल जी को आधुनिक और विश्वशस्तम भारत का निर्माता बताया और कहा कि अटल जी शिष्टवता और शालीनता से सार्वजनिक संवाद को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। -
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने 20.12.2025 को नई दिल्ली में परिधान निर्यात संवर्धन परिषद पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने इस कार्यक्रम में “थ्रेड्स ऑफ टाइम: स्टोरी ऑफ इंडियाज टेक्सटाइल्स” नामक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। -
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, श्री नितिन नबीन ने 18.12.2025 को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति, श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। -
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।









