उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 23.01.2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित 'पराक्रम दिवस' समारोह में भाग लिया।
समारोह
-

-
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 23.01.2026 को पराक्रम दिवस के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कलम, प्रमाणपत्र और आईएनए पदकों सहित उनकी दुर्लभ स्मृति चिह्नों को प्रदर्शित किया गया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में भगवान श्री रमण महर्षि की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया और 22.01.2026 को उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 21.01.2026 को कर्नाटक के तुमकुरु में श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीगलु के 7वें स्मृति दिवस में शामिल हुए और पूज्य संत को करुणा और निस्वार्थ सेवा की मिसाल के रूप में याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 21.01.2026 को डॉ. श्री श्री शिवकुमारा महास्वामीगलु की 7वीं पुण्यतिथि पर कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में उनके पवित्र गद्दी (समाधि) की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मठ के युवा छात्रों से बातचीत भी की। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 21.01.2026 को बेंगलुरु के सीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। - भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 31 अक्टूबर, 2025 को वाराणसी का अपना दौरा समाप्त किया और लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
-
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 20.01.2026 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत सरकार के भूतपूर्व सचिव श्री सुरेंद्र कुमार पचौरी द्वारा लिखित पुस्तक "चैलिस ऑफ एम्ब्रोसिया: राम जन्मभूमि - चैलेंज एंड रिस्पांस" का विमोचन किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 20.01.2026 को गांधी आश्रम स्थित कस्तूरबा संग्रहालय का दौरा किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 20.01.2026 को नई दिल्ली स्थित गांधी आश्रम में हरिजन सेवक संघ का दौरा किया और महादेव देसाई लाइब्रेरी एक्सटेंशन का उद्घाटन किया और प्रोफेसर डॉ. शंकर कुमार सान्याल द्वारा लिखित पुस्तक ‘एज ऑफ एनलाइटनमेंट: महात्मा गांधीज़ विजन’ का विमोचन किया। -
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने 19.01.2026 को नई दिल्ली में जाने-माने सर्जन डॉ. सी. पलानीवेलु की आत्मकथा 'पलानीवेलु गट्स' के हिंदी संस्करण का विमोचन किया। -
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन, 17.01.2026 को उत्तराखंड राज्य में पहली बार दौरे पर गए। देहरादून हवाई अड्डे पर उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), और वहॉं के मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहॉं पहॅुंचने पर उपराष्ट्रपति को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।









