श्री आर वेंकटरमन

श्री आर वेंकटरमन
नाम श्री आर. वेंकटरामन
पिता का नाम श्री के. रामास्वामी अय्यर
जन्म तिथि 4 दिसंबर 1910
वैवाहिक स्थिति विवाहित
जीवनसाथी का नाम श्रीमती जानकी वेंकटरामन
शैक्षिक योग्यता एम.ए., बी.एल., विधि वारिधि (सम्मानार्थ) (मद्रास, नागार्जुन और बुर्दवान विश्वविद्यालय) सामाजिक विज्ञान में वाचस्पति (रुड़की विश्वविद्यालय)

धारित पद :

  • अन्तरिम संसद, 1950-52 और
  • लोक सभा, 1952-57, 1977-79 और 1980-84,
  • सदस्य, मद्रास विधान परिषद, 1957-62 और 1962-67 अध्यक्ष, लोक लेखा समिति, लोक सभा;
  • मद्रास सरकार में उद्योग, श्रम, सहकारिता, विद्युत एवं परिवहन मंत्रालयों के मंत्री, 1957-67;
  • सभा के नेता, मद्रास विधान परिषद, 1957-67;
  • सदस्य योजना आयोग, 1967-71;
  • सदस्य, संयुक्त राष्ट्र प्रशासनिक अधिकरण, 1955-79 और उसके अध्यक्ष, 1968-79;
  • वित्त एवं रक्षा मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री, 1980-84

चेयरमैन और अध्यक्ष :

  • अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना के लिए जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार हेतु निर्णायक मंडल,
  • शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार हेतु अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल,
  • भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद्, और
  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान

सम्मानित :

  • स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए ताम्र पत्र,
  • श्री के. कामराज की समाजवादी देशों की यात्रा के संबंध में यात्रा-वृत्त लिखने के लिए सोवियत पुरस्कार,
  • संयुक्त राष्ट्र प्रशासनिक अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा स्मारिका और
  • कांची कामकोटि पीठ के परमपावन शंकराचार्य द्वारा 'सत् सेवा रत्न' की उपाधि

सदस्य :

  • भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति, 31.8.1984 से 24.7.1987
  • भारत के राष्ट्रपति, 25.7.1987 से 25.7.1992

दिवंगत :

  • 27 जनवरी, 2009