कलाकृति – पिछवाई चित्रकला
क्षेत्र – नाथद्वारा, राजस्थान, भारत
यह कलाकृति नाथद्वारा, राजस्थान की पारंपरिक भक्तिमूलक चित्रकला है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन के दृश्य दर्शाए गए हैं। 17वीं शताब्दी में उद्भूत पिचवाई चित्रकला अपने प्रखर रंगों एवं सूक्ष्म बारीकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विविध दिव्य लीलाओं, पर्व–उत्सवों तथा गायों और गोपियों के साथ उनके मनोहर ग्रामीण जीवन को सजीव रुप में अंकित करती है।
