श्री के.आर. नारायणन

श्री के.आर. नारायणन
नाम श्री के.आर. नारायणन
पिता का नाम श्री कोचेरिल रामारी वैद्यन
जन्म तिथि 27 अक्टूबर, 1920
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम श्रीमती उषा नारायणन
शैक्षिक योग्यता एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य), प्रथम श्रेणी प्रथम, त्रावणकोर विश्‍वविद्यालय, केरल, बी.एस सी. (अर्थशास्त्र) प्रथम श्रेणी ऑनर्स, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स

धारित पद :

  • व्याख्याता, त्रावणकोर विश्‍वविद्यालय, 1943,
  • 'पत्रकार, 'दि हिन्दू' मद्रास और 'टाइम्स ऑफ इंडिया बम्बई', 1944-45,
  • बम्बई से प्रकाशित होने वाली और श्री के. एम. मुंशी द्वारा संपादित एक साप्ताहिक पत्रिका 'सोशल वेलफेयर' के लंदन स्थित संवाददाता, 1945-48,
  • 1949 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और रंगून, टोक्यो, लंदन, आस्ट्रेलिया और हनोई में भारतीय मिशनों में कार्य किया और विदेश मंत्रालय में सचिव के पद सहित अनेक पदों पर कार्य किया,
  • 1954 से 1955 तक दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आर्थिक प्रशासन का अध्यापनकिया और आरिएंटल सेंटर फॉर फॉरेन टेक्नीशियन्स के मुखिया रहे

भारत के राजदूत :

  • थाइलैंड, 1967 से 1969
  • टर्की, 1973-1975
  • चीन जनवादी गणराज्य, 1976-1978, और
  • संयुक्त राज्य अमरीका, 1980-1984
  • सचिव, विदेश मंत्रालय, 1976
  • कुलपति, जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय, 1979-80

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य :

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा, 1979
  • नामिबिया की स्वतंत्रता पर नवम्बर, 1985 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
  • हरारे में 1986 में गुट-निरपेक्ष राष्ट्रों का सम्मेलन; और
  • अफ्रीका की संकटपूर्ण स्थिति के संबंध में मई, 1986 में संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष सत्र।
  • 1984, 1989 और 1991 में लोक सभा के लिए निर्वाचित।

केन्द्रीय मंत्री :

  • योजना, 1985,
  • विदेश मंत्रालय, 1985-86,
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, इलैक्ट्रॉनिकी और महासागर विकास
  • उपाध्यक्ष, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, 1986-89

सदस्य/मानद फैलो :

  • यूनिवर्सल एकेडमी ऑफ कल्चर्स, पेरिस
  • लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, लंदन,
  • जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च, बंगलौर, और
  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज, केरल।

अध्यक्ष :

  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, और
  • रामकृष्ण मिशन संस्थान

कुलाधिपति :

  • दिल्ली विश्वविद्यालय,
  • पंजाब विश्वविद्यालय,
  • पांडिचेरी विश्वविद्यालय,
  • असम विश्वविद्यालय,
  • नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी,
  • गांधी ग्राम रूरल इंस्टीट्यूट (मानद विश्‍वविद्यालय)

विजिटर :

  • माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय संस्थान, भोपाल, मध्य प्रदेश

चेयरमैन :

  • अंतरराष्ट्रीय सद्भावना के लिए जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार का निर्णायक मंडल,
  • शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार का अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल,
  • राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की सलाहकार समिति,
  • कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार का निर्णायक मंडल
  • इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार का निर्णायक मंडल,
  • सामाजिक सद्भाव और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए डा. बी.आर. अंबेडकर पुरस्कार का निर्णायक मंडल,
  • सामाजिक परिवर्तन के लिए डा. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार का निर्णायक मंडल;
  • और मानवतावाद, भारतीय धरोहर और संस्कृति तथा ग्रामीण उन्नयन के लिए जी.डी. बिरला पुरस्कार का निर्णायक मंडल

लेखक :

  • "इंडिया एंड अमेरिका : एस्सेज इन अंडरस्टैंडिंग",
  • "इमेजेज़ एंड इनसाइट्स" और
  • "नॉन-एलाइनमेंट इन कंटेम्परेरी इंटरनेशल रिलेशन्स"(संयुक्त लेखन)

सम्मानित :

  • डाक्टर ऑफ साईंस (मानद), टोलेडो विश्‍वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमरीका,
  • डाक्टर ऑफ लॉज (मानद) आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, केनबरा
  • आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी ने वार्षिक "के.आर. नारायणन ओरेशन" स्थापित की। "नेहरू का गुट-निरपेक्ष" के अध्ययन के लिए 1970-72 में जवाहर लाल नेहरू फेलोशिप

सदस्य :

  • भारत के उप-राष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति, 21.8.92 से 24.7.97
  • भारत के राष्ट्रपति, 25.7.97 से 25.7.2002

दिवंगत :

  • 9 नवंबर,2005