श्री कृष्णकांत

श्री कृष्णकांत
नाम श्री कृष्णकांत
पिता का नाम लाला अचिन्त राम
जन्म तिथि 28 फरवरी, 1927
वैवाहिक स्थिति विवाहित
जीवनसाथी का नाम श्रीमती सुमन कृष्णकांत
शैक्षिक योग्यता बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एम.एससी. (प्रौद्योगिकी); उन्होंने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के साथ वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया

धारित पद :

सचिव :

  • भारतीय संसदीय और वैज्ञानिक समिति, जिसके अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा चेयरमैन श्री लालबहादुर शास्त्री थे। (वे "साइंस इन पार्लियामेंट" नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक थे।)

अध्यक्ष :

  • रेल आरक्षण एवं बुकिंग संबंधी समिति, 1972-1976
  • निर्णायक मंडल, जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार
  • अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल, इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार सलाहकार समिति, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार
  • निर्णायक मंडल, इंटरनेशनल गांधी अवार्ड फार लेप्रसी
  • निर्णायक मंडल, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार
  • निर्णायक मंडल, सामाजिक सद्भावना और वंचित वर्गों के उन्नयन हेतु डा. बी.आर. अम्बेडकर पुरस्कार

राज्यपाल :

  • आंध्र प्रदेश, 7.2.1990-21.8.1997
  • तमिलनाडु, 22.12.1996-25.1.1997 (अतिरिक्त प्रभार)

कुलाधिपति :

  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • पंजाब विश्वविद्यालय
  • पांडिचेरी विश्वविद्यालय
  • असम विश्वविद्यालय
  • पूर्वोत्तर पहाड़ी विश्वविद्यालय (नार्थ ईस्टर्न हिल युनिवर्सिटी)
  • गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (सम-विश्वविद्यालय)

संस्थापक महासचिव :

  • दि पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज़ एंड डिमोक्रेटिक राइट्स, 1976
  • उन्होंने पहले कांग्रेस तथा बाद में जनता पार्टी और जनता दल के संसदीय एवं संगठनात्मक स्कंधों में प्रमुख पद धारण किये
  • वे कई वर्षों तक रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (इंस्टिट्यूट फॉर डिफेन्स स्टडीज़ एंड एनालेसिस) की कार्यकारी परिषद के सदस्य रहे

सम्मानित :

  • निर्णायक मंडल, सामाजिक परिवर्तन हेतु डा. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

सदस्य :

  • राज्य सभा, 1966-1977
  • लोक सभा, 1977-1980
  • भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति, 21.8.1997 से 27.7.2002li>

दिवंगत :

  • 27 जुलाई, 2002 (कार्यकाल के दौरान)