डा शंकर दयाल शर्मा

डा शंकर दयाल शर्मा
नाम डा. शंकर दयाल शर्मा
पिता का नाम पंडित खुशीलाल शर्मा वैद्य शास्त्री
जन्म तिथि 19 अगस्त, 1918
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम श्रीमती विमला शर्मा
शैक्षिक योग्यता एम.ए., एलएल.एम., पी.एच.डी. (कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय), लोक प्रशासन में डिप्लोमा (लंदन) बार-एट-लॉ, (लिंकन्स इन), फैलो, हारवर्ड लॉ स्कूल, ज्यूरिक विश्वविद्यालय और पेरिस विश्वविद्यालय, डाक्टरेट ऑफ लॉ (सम्मानार्थ) (विक्रम, भोपाल, आगरा, श्री वेंकटेश्वर, तिरूपति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और मारीशस)

धारित पद :

  • सदस्य, भोपाल विधान सभा, 1952-56;
  • पूर्ववर्ती भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री, 1952-56;
  • सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा, 1956-71;
  • मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, 1956-67;
  • सदस्य, लोक सभा, 1971-77 और 1980-84;
  • केन्द्रीय संचार मंत्री, 1974-77

राज्यपाल :

  • आंध्र प्रदेश, 1984-85
  • पंजाब, 1985-86 और
  • महाराष्ट्र 1986-87

चेयरमैन :

  • अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव के लिए जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभिनिर्णायक-मण्डल
  • शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए अन्तर्राष्ट्रीय अभिनिर्णायक-मण्डल
  • डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् शताब्दी समारोहों की राष्ट्रीय समिति और
  • श्री के.एम. मुन्शी शताब्दी समारोहों की राष्ट्रीय समिति

सम्मानित :

  • समाज सेवा के लिए चक्रवर्ती स्वर्ण पदक

लेखक :

  • कांग्रेस एप्रोच टू इन्टरनेशनल अफेयर्स
  • स्टडीज़ इन इण्डो-सोवियत को-आपरेशन
  • रूल ऑफ लॉ एण्ड रोल ऑफ पुलिस
  • रीडिंग्स इन इण्डो-सोवियत फ्रेंडशिप एण्ड को-आपरेशन,
  • जवाहरलाल नेहरू: द मेकर ऑफ माडर्न कॉमनवैल्थ
  • जवाहरलाल नेहरू-सिलेक्टिड स्पीचिज और
  • एमिनेन्ट इंडियन्स

सदस्य :

  • भारत के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति, 3.9.1987 से 24.7.1992
  • भारत के राष्ट्रपति, 25.7.1992 से 25.7.1997

दिवंगत :

  • 26 दिसम्बर, 1999